आसनसोल मंडल ने समपार सुरक्षा में दर्ज की नई उपलब्धि, कुनुरी-सैंथिया खंड के फाटक का हुआ इंटरलॉकिंग

Jamtara:पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने रेल सुरक्षा आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. कुनुरी एवं सैंथिया...

Jamtara:पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने रेल सुरक्षा आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. कुनुरी एवं सैंथिया स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 27/C/E पर इंटरलॉकिंग प्रणाली को 31 मई की रात सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया. इस कार्य के बाद उक्त समपार फाटक को नॉन-इंटरलॉक्ड से इंटरलॉक्ड श्रेणी में उन्नत कर दिया गया है.

मानवीय त्रुटि की संभावना कम होगी 

मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम के मार्गदर्शन में यह कार्य विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से पूरा किया गया. नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी रेलगाड़ी को तभी सिग्नल मिलेगा, जब समपार फाटक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद और लॉक होगा. इससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी तथा रेल एवं सड़क दोनों उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और मजबूत होगी.

डिजिटल एक्सल काउंटर की व्यवस्था

प्रणाली में विद्युत इंटरलॉकिंग एवं डिजिटल एक्सल काउंटर लगाए गए हैं, जो रेलगाड़ियों की आवाजाही और ट्रैक के खाली होने की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएंगे. साथ ही डेटा लॉगर के माध्यम से फाटक संचालन से जुड़ी सभी गतिविधियां स्वतः रिकॉर्ड होंगी, जिससे निगरानी और सुरक्षा ऑडिट को मजबूती मिलेगी.

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं को समय रहते सतर्क करने के लिए चेतावनी हूटर और फ्लैशिंग लाइट्स भी स्थापित किए हैं. अधिकारियों के अनुसार यह उन्नयन रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

AlsoRead:मेदिनीनगर में नाली निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के खिलाफ नगर आयुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *