बोकारो थर्मल की पाइपलाइन फटने से 6 घंटे तक कोनार नदी में बहती रही ऐश

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल पावर प्लांट से ऐश पौंड को जानेवाली पाइपलाइन शुक्रवार को दो स्थानों पर फट गई. पाइप...

Konar River
कोनार नदी

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल पावर प्लांट से ऐश पौंड को जानेवाली पाइपलाइन शुक्रवार को दो स्थानों पर फट गई. पाइप फटने से काफी मात्रा में छाई युक्त ऐश का बहाव कोनार नदी में होता रहा. इस संबंध में बताया जा रहा है, कि सबसे पहले स्थानीय नूरी नगर के समीप शुक्रवार की सुबह चार नंबर पाइपलाइन फट गई. आनन-फानन में पाइप के वेल्डिंग का कार्य करवाया गया. इसके बाद बाजारटांड़ एवं जरवा बस्ती के बीच में दोपहर लगभग 12 बजे दो नंबर पाइपलाइन फट गई और काफी मात्रा में छाई कोनार नदी में जाने लगा. पाइप फटने के 6 घंटे बाद भी यानी शाम 6 बजे तक नदी में छाई का बहाव बेरोक-टोक जारी रहा. इसके बाद फटे पाइप की मरम्मत का कार्य संवेदक एवं मजदूरों द्वारा विभागीय वरीय प्रबंधक सचिन बोदलकर, प्रबंधक जसीम अहमद की देखरेख में करवाया गया.

3 महीने में 7 बार पाइप फटने की घटना 

बता दें, इससे पूर्व विगत 3 महीने के दरम्यान 7 बार पाइप फटने की घटना के कारण कोनार एवं दामोदर नदी में छाई का बहाव होता रहा है. दूसरी ओर पावर प्लांट स्थित ऐश हैंडलिंग प्लांट से ओवरफ्लो के कारण विगत दो दिनों से प्लांट एवं तकनीकी भवन के बीच में बने नाला से काफी मात्रा में छाई का बहाव कोनार नदी में हो गया. हालांकि, बाद में उसे बंद कर दिया गया. साथ ही DVC प्रबंधन द्वारा ऐश पौंड को जाने वाली साढ़े तीन किलोमीटर पुराने पाइप के स्थान पर नयी पाइपलाइन को बदलने का भी कार्य किया जा रहा है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि पाइप बदलने के बाद पाइप फटने की घटना पर रोक लगेगी.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: देर रात घर में घुसा देवर? विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *