Dhanbad: 21 और 22 अगस्त को धनबाद में आयोजित तृतीय झारखंड सब-जूनियर राज्य चैंपियनशिप में चंदनकियारी के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए. उत्कृष्टता केंद्र एवं आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, चंदनकियारी (बोकारो) के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का शानदार परिचय दिया.

पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार ने ट्रायथलॉन-सी, गुरबारी बांकीरा ने 60 मीटर दौड़, आसिफ शेख ने ट्रायथलॉन-बी, जय कुमार ने ऊंची कूद और प्रिंस कुमार ने ट्रायथलॉन-ए स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता.
शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर
चंदनकियारी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बोकारो जिले और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बोकारो के उपायुक्त, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून और कोच अशु भाटिया ने सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी.
कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम
कोच अशु भाटिया ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता खिलाड़ियों के कठिन अभ्यास, नियमित प्रशिक्षण और अटूट अनुशासन का सुखद परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा एथलीट भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चंदनकियारी और बोकारो का नाम रोशन करेंगे.
ALSO READ: छात्रों की मांगों के साथ कांग्रेस, बोली- ‘आंदोलन में संयम भी जरूरी’

