Ranchi : पुरूलिया रोड स्थित राम मंदिर के समीप रहने वाले युवक अनीश हजाम (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या पंखें में फांसी लगाकर की गयी. वह बी फार्मा का छात्र था और पढ़ाई के लिए राम मंदिर के समीप स्थित बसेरा मेडिकल हॉल में सेल्समैन का काम करता था. घटना की जानकारी लोअर बाजार पुलिस को मिली. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा.
वह पतरातू के बासल थाना क्षेत्र के हीरापुर मुहल्ला का रहने वाला था.

इसकी सूचना छात्र के घर वालों को भी दे दी गयी. छात्र के पिता खेती बारी करते हैं. पुलिस को डायरी की तरह एक कॉपी मिला है. जिसमें छात्र अपनी दिनचर्या लिखा करता था. उसी में किसी युवती का जिक्र किया और हमेशा उसके संबंध में लिखा करता था. उसमें युवती से बातचीत के कई अंश भी पुलिस को मिली है. उसके आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग मान कर छानबीन शुरू कर दी है. लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार का कहना है कि अलग से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. कॉपी में लिखे उसकी दिनचर्या में ही उस युवती के संबंध में लिखा हुआ था. उसी से यह पता चला प्रेस प्रसंग के कारण वह तनाव में रहता था. उसी तनाव में उसने फांसी लगायी होगी.
