गर्मी के बीच राहत और आफत साथ-साथ, झारखंड में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश, मेघ...

Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

19 मई तक लू का असर

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई तक पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने की संभावना है. इन जिलों में तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.

रांची समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

17 और 18 मई को रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. साथ ही मेघ गर्जन और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

19 मई को मौसम और अधिक बिगड़ सकता है. रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में तेज हवा, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Read Also:  गढ़वा जेल में आधी रात को पुलिस का छापा, दो घंटे तक खंगाला गया कोना-कोना

20 मई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई तक राज्यभर में मौसम खराब बना रह सकता है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं.

रांची और मेदिनीनगर में बढ़ा तापमान

राज्य में मौसम बदलने के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 16 मई को रांची के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *