Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद् द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों को नगर परिषद् की ओर से उपयुक्त एवं बेहतर स्थान पर दुकान उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है. इसी विषय को लेकर आज नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव के नेतृत्व में NH-75 ई के कार्यपालक अभियंता के साथ महत्वपूर्ण बैठक एवं चर्चा हुई.

इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया. चर्चा के दौरान इस प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति बनी. इस अवसर पर नगर परिषद् उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कुमार विवेक तथा वार्ड पार्षद सपन मिस्त्री भी उपस्थित रहे.
