Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने आज मृतक दुखु पाठक के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और गहरा दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. डॉ. गागराई ने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं. उन्होंने परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने और व्यक्तिगत स्तर पर भी मदद करने का पूर्ण भरोसा दिया.
डॉ. विजय सिंह गागराई का बयान
प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ. गागराई ने कहा, “दुखु पाठक जी का जाना समाज और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं. भाजपा परिवार की ओर से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता और न्याय मिले. शासन-प्रशासन के स्तर पर जो भी मदद अपेक्षित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.”
इस अवसर पर मुख्य रूप से कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल, डॉ. तुलसी महतो, गुरा माहंती समेत भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट की.
यह भी पढ़ें: चुनाव ड्यूटी मे पश्चिम बंगाल गए झारखंड पुलिस जवान का निधन, गांव में शोक की लहर
