Koderma: किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को डोमचांच प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान धान खरीद का बकाया भुगतान शीघ्र करने, 3,200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद के चुनावी वादे को पूरा करने तथा ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई.

धरना में कई नेता रहे मौजूद
धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी तथा भाजपा नेता महेंद्र वर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
किसानों के हितों की उठाई आवाज
नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही देश की खाद्य व्यवस्था चलती है. उन्होंने कहा कि खेती में लगातार लागत बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार ने 3,200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों को इसका लाभ नहीं मिला. साथ ही, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बावजूद राहत नहीं मिलने से किसान परेशान हैं.
Also Read: स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की डिजिटल क्रांति: AI और क्लाउड तकनीक के लिए गूगल से मिलाया हाथ
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है. यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी तथा प्रखंड मुख्यालयों में तालाबंदी की जाएगी.
मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और किसान अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ अपने कर्मचारियों के माध्यम से ब्लॉक और थानों में वसूली करवाने में लगी है.
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला महामंत्री विजय यादव, नागेंद्र पाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत नारायण मेहता, सुनील सिन्हा, के.पी. चौधरी, निशिकांत दीक्षित, प्रेमांशु कुमार, महेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, सूरज प्रताप, रामकुसुन सुंडी, अखिल सिन्हा, नगर महामंत्री अमरदीप कुमार, कुलदीप राम, ग्रामीण महामंत्री पारिजात सिंह, मनोज मेहता, उपाध्यक्ष नीलकंठ मेहता, कारू सिंह, रंजन राय, अरुणदेव साव, शिव कुमार मेहता, सरजू पंडित, जगदीश मेहता, नंदकिशोर भारती, मोहन यादव, रामचंद्र साव, प्रदीप यादव, विजय यादव, रणविजय सिंह, संतोष विश्वकर्मा, महेंद्र मेहता, राजेश यादव, राज तिवारी, सुदेश मोदी, कपिलदेव यादव, ओमप्रकाश पांडेय, त्रिलोचन मेहता, राकेश कुमार, संजीव कुमार, मिथलेश गोस्वामी, मिथलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
