Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

Simdega : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सिमडेगा सदर अस्पताल स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया....

Simdega : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सिमडेगा सदर अस्पताल स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तदाताओं और इससे जुड़े विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद ने कहा कि रक्तदान महादान है. जो जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करता है. उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. सिविल सर्जन डॉ. सामद ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके निस्वार्थ योगदान से अनेक मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है.

लोगों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने और भविष्य में भी इस मानवीय कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. अंत में सम्मानित रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया.

 

ALSO READ : झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, जल्द ही नए AG की घोषणा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *