बोकारो: लोक संवाद में 26 मामलों की सुनवाई, DDC ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Bokaro: समाहरणालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं” (लोक संवाद) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार ने आम लोगों की...

बोकारो
लोक संवाद में 26 मामलों की सुनवाई

Bokaro: समाहरणालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं” (लोक संवाद) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े 26 मामलों पर सुनवाई की गई.

विभागों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को रखा. DDC ने सभी मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रशिक्षु IAS अरविंद राधाकृष्णन, DEO प्रवीण रंजन, हेमलता बून, सुचिता किरण, शक्ति कुमार, APRO अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: कोडरमा: स्कूल में जंगली हाथियों का उत्पात, बाउंड्री गेट और दरवाजे तोड़कर खाया MDM का चावल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *