जमशेदपुर में लगी विधिक जागरूकता प्रदर्शनी, लोगों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

Jamshedpur: जिले में संचालित “90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान” के अंतर्गत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा सिविल कोर्ट परिसर...

legal awareness campaign
डालसा द्वारा आयोजित प्रदर्शनी

Jamshedpur: जिले में संचालित “90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान” के अंतर्गत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में एक विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों तथा राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से अवगत कराना था. बता दें, यह जागरूकता अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार तथा डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है.

लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी  

प्रदर्शनी में नालसा एवं झालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, पारा विधिक स्वयंसेवक (अधिकार मित्र) की भूमिका, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनी में न्यायालय आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों एवं विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न विधिक योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं एवं जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण पहल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया, कि इस प्रदर्शनी में मध्यस्थ अधिवक्ता गण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों, अधिकारियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने आगंतुकों को विधिक सेवाओं की उपलब्धता, पात्रता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन में विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की सहज एवं प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: 13 साल से फरार लाल वारंटी को मिहिजाम पुलिस ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *