Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: Bike चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 9 Bike के साथ एक नाबालिग समेत दो चोर गिरफ्तार

Bokaro: पुलिस ने बाइक चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की. बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी गई 9 बाइक...

चोरी के 9 Bike के साथ एक नाबालिग समेत दो चोर गिरफ्तार
चोरी के 9 Bike के साथ एक नाबालिग समेत दो चोर गिरफ्तार

Bokaro: पुलिस ने बाइक चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की. बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी गई 9 बाइक बरामद की. एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. यह बरामदी धनबाद के कतरास सहित अन्य जगहों से हुई. बोकारो में बढ़ती बाइक चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा ने पुलिस टीम गठित की.

क्या है मामला 

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी के सभी वाहनों को चोर अवैध कोयला चोरों एवं अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को बेच दिया करते थे. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी, जिस मामले में सेक्टर 6 निवासी एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया. जिसके निशानदेही पर कतरास के कैलूडीह खटाल में छापेमारी कर अरमान कुमार यादव के निवास स्थान से एक अपाची बाइक बरामद की गई. इसके बाद दोनों के निशानदेही पर चोरी के 8 और बाइकों को बरामद किया गया. डीएसपी ने बताया कि अरमान कुमार यादव को जेल भेजा जा रहा है जबकि किशोर को निरुद्ध किया गया है.

AlsoRead:बिजली संकट पर भाजपा का आक्रोश, व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा SDO कार्यालय घेराव और सड़क जाम: गुरुचरण नायक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *