जामताड़ा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, 23 महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

Jamtara: जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में बुधवार को कांग्रेस महिला मोर्चा (Congress Women’s Wing) की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता...

Congress Jamtara
कांग्रेस महिला मोर्चा सदस्यों के साथ स्वास्थ्य मंत्री व अन्य

Jamtara: जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में बुधवार को कांग्रेस महिला मोर्चा (Congress Women’s Wing) की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की 23 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दलों का साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इन्होंने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

कार्यक्रम में नई सदस्य बनी महिलाओं का कांग्रेस पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में मंजू देवी, दिया कुमारी, पुनीता श्रीवास्तव, विवा राउत, प्रियंका मंडल, रिजवाना खातून, सुनीता सेन, पिंकी कुमारी, आशा देवी, बबली देवी, रेखा देवी, जबा देवी, टुम्पा देवी, आरती कुमारी, रेखा कुमारी, बबीता देवी, ममता देवी, बीना देवी, मेहनाज खातून, बेबी बीबी, ममता देवी, पीयू चटर्जी और मानसी मंडल शामिल रहीं.

महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने वाली पार्टी रही है कांग्रेस

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने वाली पार्टी रही है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा, कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए.

कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने नई सदस्याओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने SIR अभियान को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और किसी भी त्रुटि का समय पर सुधार कराने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया तथा अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: DC ने ‘बिरसा कृषि रथ-2026’ को दिखाई हरी झंडी,किसानों तक पहुंचेगी ‘आधुनिक खेती’ की जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *