Click Here
Click Here
Click Here

रांची: बुंडू नगर पंचायत का नशे के खिलाफ अभियान, रैली और शपथ के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Ranchi: बुंडू नगर पंचायत में नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं...

Ranchi: Bundu Nagar Panchayat's anti-drug campaign; message of a drug-free society conveyed through a rally and a pledge.

Ranchi: बुंडू नगर पंचायत में नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया. इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणाम, उससे बचाव के उपाय तथा नशा मुक्ति के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई. साथ ही संवाद सत्र आयोजित कर नागरिकों को इस सामाजिक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें: रांची: मांडर में रात के अंधेरे में धमाका, प्रेम-प्रसंग में डराने के लिए फोड़ा था सुतली बम, दो गिरफ्तार

नशा मुक्त समाज के लिए शपथ

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली. उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है. इसी उद्देश्य से भविष्य में भी नगर पंचायत द्वारा इस तरह के जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे. इस अवसर पर नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, कार्यपालक पदाधिकारी शुभम पोद्दार, नगर प्रबंधक अनूप कुमार, कार्यालय कर्मी तथा सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रांची: रिम्स के सेंट्रल किचन में निदेशक का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए सख्त निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *