Bokaro: बोकारो के पिण्ड्राजोरा स्थित एक पापड़ फैक्ट्री पर कॉपी राइट के मामले को लेकर गुरुवार को छापेमारी हुई. पापड़ बनाने वाली एक कंपनी ने आरोप लगाया कि ‘ओम नमकीन’ के प्रोडक्ट का नकल कर उसके प्रोडक्ट को बेचा जा रहा है. श्री ओम नाम की कंपनी यह प्रोडक्ट पर आरोप है कि उसके पास लाइसेंस भी नहीं है. जो मटेरियल प्रोडक्ट को बनाने में स्तेमाल किया जा रहा है, उसमें एक्सपायरी डेट भी गायब है. ऐसे में फूड इंस्पेक्टर द्वारा सारे सैंपल को इकट्ठा कर साथ ले जाया गया. वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि लाइसेंस के लिए अप्लाई किए है, गड़बड़ी थी तो नोटिस करना चाहिए था हम उसका जवाब देते.
पापड़ बनाने का आरोप को लेकर किया जांच
जानकारी अनुसार बोकारो के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौराह में स्थित खाना फूड प्रोडक्ट कंपनी (श्री ओम) में फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर एक कंपनी के कॉपी राइट पापड़ बनाने का आरोप को लेकर जांच किया है. आरोप है कि कंपनी बिना लाइसेंस के नामी ब्रांड ‘ओम नमकीन पापड़’ की नकल कर ‘श्री ओम’ मार्का से पापड़ बना कर बाजार में बेच रही है. मामले की शिकायत कंपनी के लीगल सेल ने पिण्ड्राजोरा थाना में की थी. पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी, जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर गुलाब लकड़ा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री से कई सैंपल जब्त किया.शिकायतकर्ता कंपनी के लीगल हेड तपन चक्रवर्ती ने बताया कि उनके ब्रांड ‘ओम नमकीन पापड़’ का डुप्लीकेट बनाकर ‘श्री ओम’ का लेबल लगाकर बेचा जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष के पास इस प्रोडक्ट को बनाने का लाइसेंस भी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है.वहीं दूसरे पक्ष के मिथलेश प्रसाद ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है, अभी मिला नहीं है. अगर कुछ गलत है तो नोटिस भेजते, हम जवाब देते.

ALSO READ: पाकुड़: पुलिस टीम पर पथराव कर हिरासत से आरोपी को छुड़ाया, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
फैक्ट्री में मिली कई विसंगतियां मिली
इधर, फूड इंस्पेक्टर गुलाब लकड़ा ने बताया कि फैक्ट्री में कई विसंगतियां मिली हैं. कच्चे माल के बोरों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट नहीं लिखी थी. कर्मचारी ग्लव्स नहीं पहने थे. हाइजीन का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा था. सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी.


