Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: अवैध कोयला खनन पर पुलिस सख्त, अवैध सुरंगों को JCB से किया ध्वस्त

Bokaro: जिला में बेरमो क्षेत्र कोयला उत्खनन सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां वैध और अवैध दोनों तरीके से कोयला खनन का काम...

Bokaro
अवैध कोयला खनन पर पुलिस सख्त

Bokaro: जिला में बेरमो क्षेत्र कोयला उत्खनन सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां वैध और अवैध दोनों तरीके से कोयला खनन का काम चलता है. शुक्रवार को बोकारो पुलिस ने क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला. बेरमो थाना, CISF और CCL सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ताराबेड़ा बस्ती के आसपास अवैध खनन के लिए बनाई गई सुरंगों को JCB मशीन से ध्वस्त करने का काम किया.

बेरमो में लंबे समय से जारी है अवैध खनन

बेरमो को बोकारो जिले का प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्र माना जाता है,यहां वैध खनन के साथ-साथ लंबे समय से अवैध तरीके से भी कोयला निकासी की शिकायतें सामने आती रही हैं.प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद अवैध खनन का कारोबार फिर से शुरू हो जाता है.

‘बड़ी मछलियों’ पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार सुरंगों को ध्वस्त कर दिया जाता है, लेकिन अवैध खनन के असली सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर रहते हैं. उनका मानना है कि जब तक इस कारोबार को संचालित करने वाले मुख्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अवैध सुरंगों के जरिए कोयला निकासी पूरी तरह बंद नहीं हो सकेगी.

ALSO READ: सरायकेला: DGP तदाशा मिश्रा ने विधि व्यवस्था का लिया जायजा, कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

नियमित संयुक्त अभियान की जरूरत

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बेरमो थाना पुलिस, CISF और CCL सुरक्षा विभाग संयुक्त रूप से नियमित अभियान चलाएं. उनका कहना है कि लगातार निगरानी और संगठित कार्रवाई से ही अवैध कोयला खनन पर स्थायी रूप से अंकुश लगाया जा सकता है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *