करमटोली तालाब होगा अतिक्रमण मुक्त, सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव के लिए नगर आयुक्त के निर्देश

Ranchi: रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने गुरुवार को वार्ड-19 स्थित करमटोली तालाब और पार्क का निरीक्षण किया. इस...

करमटोली तालाब एवं पार्क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त सुशांत गौरव
करमटोली तालाब एवं पार्क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त सुशांत गौरव

Ranchi: रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने गुरुवार को वार्ड-19 स्थित करमटोली तालाब और पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तालाब, पार्क, साफ-सफाई, रोशनी, हरियाली और सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया. अधिकारियों को तालाब का सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि करमटोली तालाब और उससे जुड़ा पार्क करीब 4.94 एकड़ सरकारी जमीन में फैला हुआ है. यहां पूरे साल सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं. इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र को साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया.

नगर आयुक्त ने पार्क में बने धूमकुड़िया भवन को किसी भी तरह के अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. साथ ही पार्क में नियमित सफाई, बेहतर लाइटिंग, हरियाली बढ़ाने और तालाब के आसपास सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू करने को कहा.

अतिक्रमण हटाने से पहले मिलेगा अंतिम मौका

निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि तालाब की सरकारी जमीन पर 19 परिवार अस्थायी मकान बनाकर रह रहे हैं. इनमें से 12 पात्र परिवारों को ईस्ट जेल रोड स्थित बिरसा आवास योजना के तहत स्थायी घर आवंटित किए जा चुके हैं. इसके बावजूद वे अब तक वहां नहीं गए हैं, जबकि उन्हें कई बार नोटिस और सार्वजनिक घोषणा के जरिए सूचना दी जा चुकी है. वहीं, सात अन्य परिवारों को भी बिरसा आवास योजना में शामिल होने और लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लिया और सरकारी जमीन पर ही रह रहे हैं.

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परिवारों को आवास मिल चुका है, उन्हें जल्द वहां स्थानांतरित कराया जाए. साथ ही सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए. हालांकि, कार्रवाई से पहले सभी परिवारों को एक बार फिर सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से अंतिम मौका देने का भी निर्देश दिया गया.

ALSO READ: बोकारो डीसी का बड़ा प्लान, गोमिया में विकसित होगा ईको टूरिज्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *