Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल पुलिस ने अलग-अलग चोरी मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी भेजे गए जेल

Bokaro: जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन करते...

Bokaro: जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया.

दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बीते 30 अप्रैल को जारंगडीह के एक बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने जारंगडीह निवासी अरमान अंसारी को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा. वहीं दूसरी घटना 14 मई को बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी स्थित 18 नंबर के समीप एक दुकान में हुई, जहां चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस शीट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढुल्लु भुइयां उर्फ राजा भुइयां को एक मोबाइल, चांदी का सिक्का और नकद राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया है.

Also Read: बोकारो के चिन्मय स्कूल के पूर्व छात्र शुभम कुमार बने पटना के उप विकास आयुक्त

पुलिस टीम ने चलाया विशेष अभियान

इस संदर्भ में बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरी गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू की और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया. इसी का नतीजा है कि दोनों मामलों में एक-एक मुख्य आरोपी को सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाओं में संलिप्त बाकी अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए भी पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस दोहरी सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, अवर निरीक्षक भागीरथ महतो, दीपक कुमार पासवान, मनोज कुमार सिंह और सहायक अवर निरीक्षक संजय कच्छप सहित थाना के कई पुलिस जवान शामिल थे. स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों एवं दुकानदारों ने राहत की सांस ली है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *