रांची: 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी ने नामकुम थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. यह घटना बुधवार की देर रात हुई है. इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पुलिस ने मृतक जग़य मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

Also Read : चाईबासा:सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने किया आईईडी बरामद.
12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर रामगढ़ में हत्या कर दफनाया
मृतक जगय मुंडा मूल रूप से खूंटी जिला के साइको थाना क्षेत्र स्थित कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था. इस गांव की रहने वाली एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था. और दोनों में वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रहता था. बताया जा रहा है कि उसे महिला के साथ रविवार को आरोपी का कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद उसने उसके 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया. अपहरण करने के बाद बच्चे को रामगढ़ थाना के घाटो लेकर गया जहां पर बच्चों की हत्या कर उसे दफना दिया.
Also Read : झारखंड में खूनी होली: सात जिले में फायरिंग, हत्या, हादसे और आत्महत्या की वारदातों से 11 लोगों की हुई मौत
पुलिस में किया गिरफ्तार थाना में लगाई फांसी
इसके बाद पुलिस की टीम ने जगय मुंडा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे का अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकारी. उसके बाद पुलिस ने उसके निशान पर ही पर बच्चों का शव बरामद किया. फिर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां पर उसने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

