Breaking News: सोनाहातू के दुलमी में बारातियों से भरी बस पलटी, 18 घायल, 5 रिम्स रेफर

Sonahatu: राहे थाना क्षेत्र के डोमनडीह से विवाह समारोह में शामिल होने कोड़ाडीह जा रही एक बस शुक्रवार देर रात सोनाहातू के...

Sonahatu: राहे थाना क्षेत्र के डोमनडीह से विवाह समारोह में शामिल होने कोड़ाडीह जा रही एक बस शुक्रवार देर रात सोनाहातू के दुलमी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. अनियंत्रित होकर बस पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में लगभग 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता राहत कार्य में जुट गए. बताया गया है कि JLKM के संघर्षशील साथी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बाहर निकालने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ALSO READ: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार बाराती झुलसे, बस की छत पर बैठे थे सभी घायल, पीएमसीएच रेफर

देर रात तक चलता रहा राहत कार्य

देर रात तक कार्यकर्ता घायलों और उनके परिजनों के साथ अस्पताल में मौजूद रहकर सहयोग करते रहे. घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है. स्थानीय प्रशासन भी मामले की जानकारी लेकर घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटा हुआ है. ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *