Gumla: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित विमरला पंचायत के बियार गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई.
महुआ चुनने गया था, वापस नहीं लौटा
जानकारी के अनुसार मृतक दो दिन पहले अपनी बेटी के साथ महुआ चुनने के लिए अपने खेत गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार उसकी तलाश की.
खोजबीन के दौरान महुआ पेड़ से कुछ दूरी पर नाले में उसका शव बरामद हुआ. शव पर गला और पेट के पास धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं.
ALSO READ: शिक्षा के क्षेत्र में पाकुड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि, 12वें स्थान से पहुंचा तीसरे स्थान
पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.
