पाकुड़ में 9 अपराधियों पर निगरानी प्रक्रिया शुरू, पुलिस की बढ़ी सख्ती

Pakur: जिले में पुलिस द्वारा अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया गया...

Pakur: जिले में पुलिस द्वारा अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्र के गंभीर और संपत्तिमूलक अपराधों में संलिप्त कुल 9 अपराधियों के खिलाफ निगरानी प्रक्रिया शुरू की गई है.

नियम 370 के तहत कार्रवाई

झारखंड पुलिस हस्तक नियम 370 के तहत यह कार्रवाई उन अपराधियों पर की जाती है, जो एक से अधिक गंभीर मामलों में आरोपित होते हैं. निगरानी प्रक्रिया के अंतर्गत इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाती है और समय समय पर उनकी भौतिक जांच भी की जाती है, ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके.

Also Read: शिक्षा के क्षेत्र में पाकुड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि, 12वें स्थान से पहुंचा तीसरे स्थान

थाना वार कार्रवाई का विवरण

थाना वार कार्रवाई की बात करें तो पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक, लिट्टीपाड़ा थाना में दो, अमड़ापाड़ा थाना में दो और पाकुड़िया थाना में सर्वाधिक चार मामलों में निगरानी प्रक्रिया शुरू की गई है. इस प्रकार कुल 9 अपराधियों को निगरानी सूची में शामिल किया गया है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *