Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामला; ACB ने अपार्टमेंट बनाने वाले चर्चित बिल्डर को किया गिरफ्तार, निर्माण में लगा था ₹14 करोड़

Ranchi: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में झारखंड एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने रिम्स के जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले...

Ranchi: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में झारखंड एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने रिम्स के जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले चर्चित बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है, कि बिल्डर ने इस अवैध निर्माण में करीब 14 करोड़ रुपए लगाया था. इस पूरे सिंडिकेट ने मोरहाबादी मौजा की 8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ (कुल 9.65 एकड़) रिम्स की जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसकी बाजार में कीमत 100 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है. जांच जैसे आगे बढ़ी, इस खेल में रिम्स की जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी लेनेवाला एक और मास्टरमाइंड प्रमोद महतो भूमिगत हो गया है. एसीबी ने उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट हासिल कर लिया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रमोद ने एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी. भू-माफियाओं और बिल्डरों ने मिलकर रिम्स की बेशकीमती सरकारी जमीन को हथियाने के लिए जाली वंशावली और फर्जी दस्तावेज तैयार किए. मरे हुए लोगों को जिंदा दिखाकर और फर्जी वारिस खड़े कर जमीनों की रजिस्ट्री करा ली थी.
Read Also: झारखंड में हत्या, दंगा समेत अन्य अपराधिक मामले में आई कमी, 81773 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, 200619 केस हुए दर्ज   

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *