ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जवान की मौत, SP ने किया SIT का गठन

Simdega: ड्यूटी के दौरान गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SIT...

Simdega: ड्यूटी के दौरान गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SIT का गठन किया है. यह घटना रविवार को महाबुआंग थाना परिसर में हुई, जिसमें जवान (आरक्षी) राजू तिर्की की गोली लगने से मौत हो गई. जवान मूल रूप से रांची जिले के रातू थाना अंतर्गत टिंबरा गांव के रहने वाले थे.

जानकारी के अनुसार, आरक्षी राजू तिर्की महाबुआंग थाना परिसर में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान अचानक उनकी ही सर्विस गन से मिसफायर या अन्य तकनीकी कारणों से गोली चल गई.

गोली इतनी नजदीक से चली कि वह उनके गले को भेदते हुए सीधे माथे से पार हो गई. गोली की आवाज से पूरा थाना परिसर दहल उठा और वहां अफरा-तफरी मच गई. साथी पुलिसकर्मी तुरंत आवाज की दिशा में दौड़े, जहां जवान राजू तिर्की लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे हुए थे.

Also Read: गिरिडीह में हाथियों का आतंक, भगदड़ में कुएं में गिरा 17 वर्षीय युवक, मौत

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए साथी पुलिसकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान की मौत की खबर मिलते ही जिले के एसपी समेत कई आला अधिकारी तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *