रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के आठवें दिन राजेश कच्छप ने CO की कमी का मामला उठाया. कहा कि 49 अंचलों में सीओ का पद रिक्त है. सीओ को SDA रेंक में प्रोन्नति दे दी गई है, लेकिन उनसे अब तक सीओ का ही काम लिया जा रहा है. यह वित्तीय अनियमितता है. जो जिस रैंक का अफसर है, उसी के अनुरूप काम लेना चाहिए.

Also Read: यूपीएससी ने डीजीपी को माना सेवानिवृत्त, मांगा पैनल
प्रोन्नति पाए अधिकारी प्रभार में काम कर रहे
इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि वे प्रोन्नति पाए अधिकारी प्रभार में काम कर रहे हैं. प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए काम लिया जा रहा है. फिल जिन अफसरों की ट्रनिंग चल रही है. ट्रेनिंग पूरा होते ही उनका पदस्थापन कर दिया जाएगा.
संथाल परगना में हो रहा जमीन का अवैध हस्तांतरण
तीन महीने के अंदर ट्रनिंग पूरी हो जाएगी. देवेंद्र कुंवर ने एसपीटी एक्ट का मामला रखते हुए कहा कि संथाल परगना में जमीन का अवैध हस्तांतरण हो रहा है. इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि अवैध हस्तांतरण की भूमि को रैयतों को वापस की जाएगी. जो भी गलत तरीके से दखल किया है उनकी जमीन वापस ली जाएगी.

