Click Here
Click Here
Click Here

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट : 88.86 फीसदी लड़कियां पास, कुल पास प्रतिशत 85.20

News Wave Desk : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने साल 2026 की सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर...

News Wave Desk : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने साल 2026 की सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. डिजिटल इंडिया की झलक दिखाते हुए बोर्ड ने उमंग ऐप, डिजीलॉकर और आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक एक्टिव कर दिए हैं. इस साल के परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं, बल्कि एक बार फिर बेटियों के दबदबे की कहानी कह रहे हैं.

बेटियों का परचम और शत-प्रतिशत सफलता

इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा. शैक्षणिक प्रदर्शन में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, वहीं लड़के 82.13 फीसदी पर सिमट गया. वहीं, समावेशी शिक्षा की जीत का प्रमाण देते हुए ट्रांसजेंडर श्रेणी के विद्यार्थियों ने 100 फीसदी परिणाम देकर इतिहास रचा है.

13 मई, सीबीएसई की नई परंपरा

बीते तीन वर्षों से सीबीएसई ने 13 मई को परिणाम जारी करने का एक अनूठा श्कैलेंडर पैटर्न सेट कर दिया है. साल 2024 और 2025 की तरह इस बार भी बोर्ड ने तय समय पर नतीजे देकर अपनी प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया. छात्र अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के जरिए तुरंत अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

छह वर्षों का उतार-चढ़ाव

अगर हम पिछले छह सालों के प्रदर्शन पर गौर करें, तो कोरोना काल के अपवाद को छोड़कर, ग्राफ में स्थिरता देखी जा रही है.

  • 2026- 85.20 फीसदी
  • 2025 – 88.39 फीसदी
  •  2024 – 87.98 फीसदी
  • 2023 – 87.33 फीसदी
  • 2022 – 92.71 फीसदी
  • 2021 – 99.37 फीसदी
  • 2020 – 88.78 फीसदी

ALSO READ : रांची : लखीसराय के युवक का शव अनगड़ा के जंगल से बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *