श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए CCL का मुफ्त मेडिकल कैंप, 28 अगस्त तक मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

Deoghar: श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने देवघर के दुम्मा में...

श्रावणी मेला

Deoghar: श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने देवघर के दुम्मा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू किया है. यह शिविर 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलेगा, जहां श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी.

30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा चिकित्सा शिविर

शिविर का उद्घाटन CCL के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई. इसके बाद उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया.

Read Also: ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, ढाई किलो से अधिक अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पूजा-अर्चना के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ 

हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं. ऐसे में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि CCL अपने सामाजिक दायित्वों के तहत लोगों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहा है और आगे भी ऐसे जनहित के कार्य करता रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *