रांची: झारखंड के जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद है. झारखंड 32 जेलों में कैदियों के रखने की क्षमता 17681 है. जिनमें 16725 पुरुष और 946 महिला कैदियों का जगह शामिल है. लेकिन वर्तमान में झारखंड के जेल में 18862 कैदी बंद है. जिनमें 18054 पुरुष और 808 महिला कैदी शामिल है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 32 जेल है. जिनमें सात सेंट्रल जेल, 16 डिस्ट्रिक्ट जेल, सात उपकारा , एक बाल सुधार गृह और एक ओपन जेल शामिल है. झारखंड जेल में 4735 कैदी सजायाफ्ता है. बाकी अंडर ट्रायल है.
सेंट्रल जेल में कैदियों की क्षमता है 10137, बंद हैं उससे अधिक:
झारखंड के सात सेंट्रल जेल में कैदियों की रखने क्षमता 10137 है. लेकिन इसके विपरीत 10695 कैदी बंद है. अगर। डिस्ट्रिक्ट जेल की बात की जाए तो, सभी 17 डिस्ट्रिक्ट जेल में कैदियों के रखने की क्षमता 4976 है लेकिन इसके विपरीत है 6636 कैदी बंद है. इसी तरह उपकारा की बात की जाए तो यहां कैदियों के रखने की क्षमता 2358 है लेकिन यहां इससे कम 1463 कैदी बंद है.
Also Read: RDBA के उपाध्यक्ष बी.के राय को दी गई श्रद्धांजलि, आज सिविल कोर्ट में नहीं हुए न्यायिक कार्य
झारखंड में जल्द बनेगी महिला जेल:
झारखंड में महिला कैदियों के लिए अलग जेल बनाने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है. राज्य के सभी जिलों की जेलों से महिला बंदियों की संख्या और उनसे जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.यह कदम पूर्व में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के बाद उठाया गया है, जिसमें महिला कैदियों के लिए अलग जेल की आवश्यकता पर चिंता जताई गई थी.
