Chaibasa : लण्डुपादा पंचायत भवन सभागार में मुखिया कुश पुरती की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जल सहिया और अन्य कर्मियों ने भाग लिया.
महुआ शराब की अवैध बिक्री पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा और मैट्रिक और इंटर में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए लाभुकों को जल्द किस्त भुगतान करने और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. इसके अलावा पेंशन योजनाओं, मनरेगा, विद्यालयों की सुविधाओं, स्वच्छता अभियान, राशन कार्ड KYC, बिजली व्यवस्था और पेयजल की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए महुआ शराब की अवैध बिक्री बंद करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई.

Also Read : दिल्ली के बाद अब झारखंड के छात्रों के बीच पहुंचीं नेहा बोरा


