Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली के बाद अब झारखंड के छात्रों के बीच पहुंचीं नेहा बोरा

Ranchi: रांची में JPSC-JSSC को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब देश के दूसरे राज्यों के छात्र संगठनों से भी समर्थन...

Neha Bora
After Delhi, Neha Bora has now reached students in Jharkhand

Ranchi: रांची में JPSC-JSSC को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब देश के दूसरे राज्यों के छात्र संगठनों से भी समर्थन मिलने लगा है. शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं और आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. नेहा बोरा ने छात्रों के साथ बातचीत कर JPSC-JSSC से जुड़े विवाद, उनकी मांगों और आगे के आंदोलन की रणनीति को समझा. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अपने अधिकारों को लेकर छात्र आवाज उठा रहे हैं. ऐसे में देशभर के छात्र संगठनों को उनके साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाने की जरूरत है. मुलाकात के दौरान उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर भी छात्रों से चर्चा की.

23 दिन की भूख हड़ताल कर चुकी हैं AISA अध्यक्ष

नेहा बोरा खुद भी हाल के दिनों में छात्र आंदोलन का हिस्सा रही हैं. दिल्ली में Combined Graduate Programme परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 23 दिनों तक भूख हड़ताल की थी. अब दिल्ली के आंदोलन के बाद वह झारखंड पहुंची हैं और यहां JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर गई हैं.

विधानसभा मार्च में भी रहेंगी छात्रों के साथ

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों से मुलाकात के बाद नेहा बोरा शुक्रवार को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में भी छात्रों के साथ शामिल होंगी. इससे संकेत है कि आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर के छात्र संगठनों का समर्थन मिल रहा है. इससे पहले गुरुवार देर रात ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के जनरल सेक्रेटरी दिनेश शरणराज भी आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने की बात कही.

ALSO READ: ऑफिस जाने वालों के लिए 5 मिनट का हेल्दी नाश्ता: दिनभर रहेंगे एक्टिव और ऊर्जावान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *