Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: टंडवा के बड़गांव मॉब लिंचिंग मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में दो दारोगा और दो सिपाही निलंबित, 11 गिरफ्तार

Chatra: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में हुई मो. इमरोज मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) की घटना को एसपी...

Chatra: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में हुई मो. इमरोज मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) की घटना को एसपी अनिमेष नैथानी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. मामले में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने दो सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

इन पुलिसकर्मियों पर गिरा गाज:

एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शामिल हैं:
सुनील सिंह (एसआई, टंडवा थाना), दुलारी पूर्ति (महिला एसआई, टंडवा थाना), दशरथ महतो (आरक्षी) और प्रदीप कुमार (आरक्षी) निलंबित किए गए सभी चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से चतरा पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) से संबद्ध कर दिया गया है. इसके साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं.

11 आरोपी भेजे गए जेल:

घटना के बाद से ही पुलिस क्षेत्र में सक्रियता से छापेमारी कर रही है. बड़गांव में मो. इमरोज पर भीड़ द्वारा किए गए हमले और उसकी हत्या के इस जघन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *