Click Here

चाईबासा: असम की बाढ़ में फंसे लोगों के साथ खड़ा हुआ झारखंड का भूमिज समाज

Chaibasa: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड का भूमिज समाज आगे आया है. असम में...

चाईबासा
भूमिज समाज

Chaibasa: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड का भूमिज समाज आगे आया है. असम में रह रहे भूमिज समाज के लोगों के आग्रह पर झारखंड के विभिन्न जिलों से स्वैच्छिक सहयोग राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया गया है. समाज का प्रतिनिधिमंडल यह राशि लेकर असम जाएगा और सीधे बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाएगा.

पूरे झारखंड में चलेगा सहयोग अभियान

हाता में आयोजित PC में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर समाज के लोगों और अन्य सहयोगियों से स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा. इसके लिए प्रतिनिधिमंडल विभिन्न जिलों का दौरा करेगा.

सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, सामाजिक एकजुटता का संदेश

प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होकर मानवीय संवेदना और सामाजिक एकजुटता का संदेश देना भी है.

असम पहुंचकर हालात का लेंगे जायजा

समाज का प्रतिनिधिमंडल असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा. वहां प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ झारखंड से जुटाई गई सहयोग राशि जरूरतमंद लोगों को सौंपेगा.

ALSO READ: रांची: वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने कहा- सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *