Click Here

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- संवाद के नाम पर संवेदना और सड़क पर दमन

Ranchi: विधानसभा घेराव के दौरान JPSC अभ्यर्थियों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार...

Sudesh Mahto attacked the government over the lathicharge on students, saying, "Sympathy in the name of dialogue and repression on the streets."

Ranchi: विधानसभा घेराव के दौरान JPSC अभ्यर्थियों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और कंटीले तारों से की गई बैरिकेडिंग पर सवाल उठाते हुए सरकार की कार्यशैली को दोहरा चरित्र बताया.सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी थी. मुख्यमंत्री की ओर से भी युवाओं की समस्याओं को समझने और समाधान का भरोसा दिया गया था. ऐसे में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस बल का इस्तेमाल समझ से परे है.

घायल छात्रों से मिले सुदेश महतो

सुदेश महतो मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने घायल छात्रों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि कई छात्र अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. किसी के सिर में चोट है तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है. उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य, रोजगार, न्याय और परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों को अपराध की तरह नहीं देखा जाना चाहिए.

लाठी से आवाज नहीं दबेगी

आजसू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर छात्रों से बातचीत करनी चाहिए. लाठी के बल पर युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज जितनी दबाई जाएगी, आंदोलन उतना ही मजबूत होगा.छात्रों से मुलाकात के बाद आजसू पार्टी के नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया.

घायलों के इलाज और कार्रवाई की जांच की मांग

सुदेश महतो ने सरकार से घायल छात्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों की मांगों पर जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है. यह सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं और उनके भविष्य से जुड़ा सवाल है.

ASLO READ : आगरा में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी को खून से लिखी चिट्ठी, शनिवार तक सफाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *