Pakur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने उच्च विद्यालय हाथकाठी स्थित बूथ संख्या 128 और 129, हाथकाठी पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 127 तथा रानीपुर स्थित बूथ संख्या 174 और 175 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर से एसआईआर कार्यों की जानकारी ली.

साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने ASDD सूची, नए मतदान केंद्र के अनुसार पृथक्करण के बाद गणना प्रपत्र की प्रति, प्रारूप मतदाता सूची, नो-मैपिंग सूची, मतदान केंद्र का नजरी नक्शा, की-मैप, गूगल मैप और नोटिस तामिला की स्थिति की भी समीक्षा की.
पात्र मतदाताओं का नाम छूटे नहीं
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाना है. एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं और किसी भी अपात्र या विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
ALSO READ: पलामू: बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मजबूरी, मरीजों से लेकर स्कूली बच्चों तक परेशान

