कोडरमा में फिर सक्रिय हुए चेन स्नैचर, टोटो से उतर रही महिला से 2 लाख की चेन छीनी

Koderma: जिले में एक बार फिर चेन स्नैचरों का आतंक देखने को मिल रहा है. ताजा मामला तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी...

Chain snatchers
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात

Koderma: जिले में एक बार फिर चेन स्नैचरों का आतंक देखने को मिल रहा है. ताजा मामला तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला इलाके का है, जहां टोटो से उतर रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो स्नैचरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए.

टोटो से उतरने के दौरान हुई छिनतई 

घटना के संबंध में पीड़िता संगीता जैन ने बताया कि झुमरी तिलैया में जैन गुरु सुयश सागर जी महाराज का आगमन हुआ है. बुधवार को उनके भोजन की व्यवस्था अड्डी बंगला निवासी अजय जैन के यहां की गई थी. संगीता जैन ने बताया कि बुधवार को उनका जन्मदिन था, इसलिए उन्होंने सोचा कि इस शुभ अवसर पर गुरु जी को अपने हाथों से बना भोजन खिलाया जाए. इसी के तहत वह खाना लेकर टोटो में सवार होकर अजय जैन के घर पहुंची थीं. जैसे ही वह अजय जैन के घर के सामने टोटो से उतर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां से गुजरे और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों और पीड़िता ने स्नैचरों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. पीड़िता के अनुसार छीनी गई चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपये से अधिक है.

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद 

घटना की सूचना तुरंत तिलैया थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें अजय जैन के घर के बाहर लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है. फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ स्नैचरों ने वारदात को अंजाम दिया. तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: ईद मिलादुन्नबी पर निकला मोहम्मदिया जुलूस, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी हुए शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *