Click Here

चंपुआ एन ए सी चेयरमैन की पुत्री परिणय सूत्र में बंधी, वर वधु को दिया विधायक ने आशीर्वाद

Chakradharpur: चंपुआ एनएसी के चेयरमैन गिरिजा शंकर साहू उर्फ टीटू साहू की ज्येष्ठ सुपुत्री शीतल साहू रविवार को सनातनी रीत रिवाज के...

Chakradharpur: चंपुआ एनएसी के चेयरमैन गिरिजा शंकर साहू उर्फ टीटू साहू की ज्येष्ठ सुपुत्री शीतल साहू रविवार को सनातनी रीत रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंध गई.चंपुआ के इस शाहाना विवाह समारोह का  हजारों लोग साक्षी बने.

विधायक सनातन महाकुड ने किया मेहमानों का स्वागत

चंपुआ के विधायक सनातन महाकुड ने खुद मेहमानों का स्वागत किया.श्री महाकुड ने नव विवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया.इस मेगा विवाह समारोह पार्टी में बीजद के आला नेताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,समाज सेवी,महिला संगठन,एन जी ओ कर्मी के साथ सगे संबंधी और मित्रों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया. चंपुआ के प्रबुद्ध लोगों ने विवाह समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Read Also: रांची के नामकुम और पिठौरिया इलाके के पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक, लोगों की बढ़ी परेशानी

बीजद नेताओं समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल 

मेहमानों ने जमकर विवाह समारोह और छप्पन भोग का आनंद लिया. देर रात तक पार्टी चलती रही. ऑर्केस्ट्रा के धुन ने समा बांधा. हर प्रकार के व्यंजनों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए.लोगों ने वेज और नॉन वेज व्यंजनों के साथ तरह तरह के मिठाईयों का सेवन किया.चंपुआ का ये इतिहासिक पार्टी रहा. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद चंद्रानी मुर्मू,पूर्व विधायक धनुर्जय सिद्धू सहित कई पूर्व विधायक,चंपुआ के विभिन्न पंचायतों के सरपंच,पंसास,जिप सदस्य सहित विभिन्न दलों के दिग्गज नेता और झारखंड क्षेत्र से भी काफी मेहमान उपस्थित थे.चेयरमैन टीटू साहू ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *