Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: टीपीसी संगठन के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

चतरा: जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने टीपीसी संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने अवैध...

चतरा: जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने टीपीसी संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, लेवी वसूलने के पर्चे और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. चतरा पुलिस ने सोमवार को बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंती मैदान के पास टीपीसी के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं. जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से पांचों अभियुक्तों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए उग्रवादी मुख्य रूप से चतरा और रांची जिले के रहने वाले हैं. जिनमें सुरेंद्र कुमार उर्फ लंबू, अशोक कुमार गंझू, हरीश महतो, सूरज कुमार भुइयां और रोनित कुमार गंझू शामिल है.

महेंद्र गंझू के घर फायरिंग में थे शामिल:

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि गिरफ्तार उग्रवादी बीते 11 मार्च को सुबह करीब चार बजे महेन्द्र गंझू के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे. पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *