Chatra: जिले के सिमरिया अंचल में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सिमरिया अंचल अधिकारी (CO) गौरव कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को सिमरिया थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.
मुरवे के पास हुई छापेमारी, DMO को भेजी जाएगी रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान मुरवे के पास चार ट्रैक्टर अवैध बालू लोड कर ले जाते हुए पकड़े गए. मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी (DMO) को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
ALSO READ: पलामू : शादी के तीन महीने बाद ही नवविवाहिता की हुई मौत, दोनों किडनी थी फेल
स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना
CO गौरव कुमार की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती से क्षेत्र में अवैध बालू खनन और तस्करी पर प्रभावी रोक लगेगी तथा सरकारी राजस्व की भी सुरक्षा होगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
