Palamu : जिला के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कठौंधा गांव की नवविवाहिता ममता कुमारी की दोनों किडनी फेल होने के कारण मौत हो गई. महज तीन महीने पहले, 25 अप्रैल 2026 को उनकी शादी कठौंधा निवासी आनंद कुमार से हुई थी. परिजनों के अनुसार, सगाई के कुछ माह बाद ममता की तबीयत बिगड़ने पर जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं. बताया जाता है कि ममता ने आनंद से भावुक होकर कहा था कि वह सुहागन रहते हुए ही दुनिया से विदा लेना चाहती हैं. मानवता के नाते आनंद ने बीमारी के बावजूद शादी से इंकार नहीं किया.
आनंद ने पेश की मिशाल
आरोप है कि लड़की पक्ष ने शादी के बाद भी इलाज जारी रखने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. हालांकि आनंद ने मानवता की मिशाल पेश की. वहीं, दूसरे ओर लड़की की मां अपनी बेटी से बात करना भी पसंद नहीं की. रविवार देर रात इलाज के दौरान ममता ने अंतिम सांस ली. उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. तीन माह पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है. ममता की असमय मौत ने सभी की आंखें नम कर दी.
