Click Here
Click Here
Click Here

मध्य विद्यालय डुमरिया में बच्चों का तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड के ग्राम पंचायत भालूपानी अंतर्गत मध्य विद्यालय डुमरिया में बच्चों का तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया...

middle school Dumariya
बच्चों का मनाया गया जन्मोत्सव

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड के ग्राम पंचायत भालूपानी अंतर्गत मध्य विद्यालय डुमरिया में बच्चों का तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. इस अवसर पर बच्चों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा बच्चों के साथ सामूहिक रूप से तिथि भोज का आयोजन किया गया.

मुखिया सावित्री मेलगांडी ने बच्चों के साथ किया भोजन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी उपस्थित रहीं. उन्होंने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ भोजन किया एवं उनके साथ खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बच्चों में काफी उत्साह नजर आया.

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

इस अवसर पर मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा, कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें विद्यालय के प्रति लगाव विकसित होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का मानसिक एवं सामाजिक विकास भी बेहद जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम इसी दिशा में सकारात्मक पहल हैं.
विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया.

यह भी पढ़ें: टीसीसी प्रीमियर लीग सीजन-2 के चौथे दिन टीसीसी ब्लास्टर्स और टीसीसी हिटर्स की धमाकेदार जीत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *