CJP संसद मार्च : 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में, 60 से अधिक घायल, सरकारी वाहनों और संपत्ति को नुकसान

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संसद मार्च के दौरान 78 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. सीजेपी CJP...

सीजेपी

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संसद मार्च के दौरान 78 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. सीजेपी CJP की ओर से बीते सोमवार को संसद मार्च का आयोजन किया गया था. जहां पुलिस और सीजेपी CJP प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. इस दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये बल का प्रयोग किया गया. जिसमें एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज फिलहाल आरएलएम RLM अस्पताल में जारी है. वहीं, सौ से अधिक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए. दिल्ली पुलिस के अनुसार सीजेपी CJP ने संसद मार्च की अनुमति नहीं ली थी. जिसके कारण उन्हें रोका गया. हालांकि प्रस्तावित संसद मार्च के दौरान सीजेपी CJP प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से दो चरणों में मुलाकता भी की. सीजेपी CJP की ओर से केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया है. हालांकि अभी सरकार की ओर से सीजेपी CJP को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर खाली करा दिया है. हालांकि सीजेपी CJP का कहना है वे आंदोलन अभी भी जारी रखेंगे.

मंगलवार को भी जारी रहेगा संसद मार्च

इधर, सोमवार देर रात सीजेपी CJP कार्यकर्ता फिर से जंतर मंतर के पास एकजुट हुए. जहां सीजेपी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च जारी रहेगा. जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते है तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा. जानकारी हो कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जतंर मंतर खाली करा दिया था. जिसके बाद प्रदर्शन उक्त स्थल पर फिर से एकजुट हुए और उन्होंने अस्थायी मंच बनाकर आंदोलन शुरू किया.

संसद मार्च के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल

सीजेपी CJP और पुलिस बल के बीच झड़प के दौरान लगभग 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए. जिनमें स्पेशल सीपी CP, जॉइंट सीपी JCP, एडिशनल सीपी ACP, डीसीपी DCP, एडिशनल डीसीपी ADCP और एसीपी ACP रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. कई महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. वहीं, करीब 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी जानकारी है. घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहनों और अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : UPI पेमेंट ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी, मोबाइल फोन के चार्जर से गला घोंटकर कर हुई थी हत्या, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *