चाकू के बल पर टीशर्ट, मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: पुरानी रांची के समीप विवेक वर्मा से चाकू के बल लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर...

robbing
चाकू के बल पर टीशर्ट, मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: पुरानी रांची के समीप विवेक वर्मा से चाकू के बल लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनमें हिंदपीढ़ी निवासी अमन उर्फ मोटेन बोस और दो नाबालिग किशोर शामिल है. लुटेरों के पास से लूटा गया टीशर्ट, शर्ट, मोबाइल बरामद कर लिया गया है. घटना 17 जुलाई की है,लेकिन इस संबंध में 19 जुलाई को कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में छापेमारी कर कोतवाली थाना प्रभारी की टीम ने आरोपियों को पकड़ा.

क्या था मामला

मामले में पीड़ित विवेक वर्मा ने कोतवाली थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने कहा कि तीन लुटेरों ने उन्हें रोका और चाकू दिखा कर कहा कि जो भी है दे दो, नहीं तो चाकू पेट में घुसा देंगे. उसके बाद लुटेरों ने टीशर्ट, शर्ट, मोबाइल व 350 रुपये लूट लिये और फरार हो गये. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कर ही है. सुखदेवनगर के श्रीनगर रोड नं-तीन निवासी विवेक वर्मा ने प्राथमिकी में कहा है कि 17 जुलाई को वह मेन रोड से कपड़ा खरीद कर पैदल ही पुरानी रांची होते हुए अपने घर जा रहे थे.

जैसे ही पुरानी रांची बड़ा तालाब के चौक से दस कदम आगे पहुंचे थे कि तीन लुटरों ने घेर लिया और चाकू दिखाते हुए कहा कि जो कुछ भी पास में है दे दो, नहीं तो चाकू पेट में घूसा देंगे. डर से मैं कुछ नहीं बोला, उसके बाद उनलोगों ने मेरे पॉकेट से मोबाइल व 350 रुपये और पीछे बैग में रखा हुआ टीशर्ट,शर्ट, निकाल लिये, मैने शोर मचाया तब वे लोग तालाब की ओर भाग गये. पीड़ित ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह काफी डर गया था, इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने में देर हुई.

ALSO READ: CJP संसद मार्च : 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में, 60 से अधिक घायल, सरकारी वाहनों और संपत्ति को नुकसान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *