Click Here
Click Here
Click Here

कालाबाजारी और स्टॉक जमा करने पर लगाम, LPG बुकिंग का नया नियम लागू

NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट और घरेलू सिलेंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने LPG बुकिंग...

NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट और घरेलू सिलेंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने LPG बुकिंग के नियमों में कड़ाई कर दी है. अब किसी उपभोक्ता को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरी बुकिंग कम से कम 25 दिन के अंतराल पर ही करनी होगी.

बुकिंग अंतराल को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पहले लोग 55 दिनों में सिलेंडर बुक कर लेते थे, लेकिन हाल के समय में डर के कारण कुछ लोग 15-15 दिन में ही लगातार बुकिंग करने लगे थे. इस वजह से सिलेंडरों की अफरा-तफरी और स्टॉक पर दबाव बढ़ गया. इसे रोकने के लिए अब बुकिंग अंतराल को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है.

साथ ही सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि उत्पादन बढ़ाया जाए और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए, जबकि कमर्शियल सप्लाई को पीछे रखा जाएगा.

सरकार के इस कदम का मकसद

जानकारी दें, की इस कदम से सरकार का मकसद सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखना और कालाबाजारी पर लगाम लगाना है, ताकि आम उपभोक्ता समय पर गैस प्राप्त कर सकें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *