रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक दिखे और उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.

Also Read: डीआईजी ने किया मनिका थाना का औचक निरीक्षण, कहा लंबित कांडों का करें निष्पादन
सीएम ने कहा कि वीर सोरेन का असामयिक निधन सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार और राज्य के लोग परिवार के साथ खड़े हैं. बताते चलें कि उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर लाया गया और फिर जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया गया.

