Giridih: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षण दिया गया.
BLO के साथ समन्वय पर जोर
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ समन्वय बनाकर कैसे काम करना है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी पात्र लोगों का नाम नई सूची में जोड़ा जा सके.
अध्यक्ष ने दिए सक्रिय रहने के निर्देश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और बीएलए को सतर्क व सक्रिय रहना होगा.
Also Read: 50 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, विस्थापितों का आंदोलन तेज करने का ऐलान
केंद्र की नीतियों पर भी हुई चर्चा
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह विधानसभा प्रभारी मोहम्मद शमीम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों, खासकर मनरेगा कानून से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.
भेदभाव न हो, इस पर विशेष ध्यान
उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि बीएलए को विशेष सतर्कता बरतनी होगी, ताकि किसी भी मतदाता के साथ भेदभाव न हो और उसे चुनावी प्रक्रिया से बाहर न किया जा सके.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी, सोनाराम टुडू, राजकुमार सिंह, मंसूर अंसारी, एजाज अहमद, गोपीन मांझी, इस्माइल अंसारी, शौकत अंसारी, मोहम्मद एजाज अंसारी, नीतू कुमारी, रोहिणी कुमारी, राजेश हेंब्रम, सुशील कुमार मुरमू, नितिन मुर्मू, दशरथ किस्कू, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार यादव, अतुल कुमार, विक्की कुमार तुरी, चंदन कुमार तुरी, इसाक अंसारी, गुलाम मुस्तफा, विष्णु मरांडी और लाल मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
