राजीव तिवारी और प्रमोद कुमार के खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस खत्म 

रांची: राजीव कुमार तिवारी और होमगार्ड के जवान प्रमोद कुमार के विरुद्ध साहिबगंज तालझारी थाना में रंगदारी और जान से मारने की...

रांची: राजीव कुमार तिवारी और होमगार्ड के जवान प्रमोद कुमार के विरुद्ध साहिबगंज तालझारी थाना में रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मामला अब खत्म हो गया है. यह मुकदमा होम गार्ड के कंपनी कमांडर संजीव कुमार ने दर्ज करवाया था. जिसके बाद राजीव तिवारी और प्रमोद कुमार ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

Also Read: Breaking: हजारीबाग में नाबालिग के साथ हैवानियत पर HC ने लिया संज्ञान, गृह सचिव और DGP को नोटिस

दोनों आरोपियों की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की सहमति के बाद राजीव तिवारी और प्रमोद कुमार के ऊपर दर्ज मुकदमे को निरस्त कर दिया गया. आपराधिक मुकदमा खत्म होने से राजीव तिवारी और प्रमोद कुमार को बड़ी राहत मिली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *