Click Here
Click Here
Click Here

Breaking: हजारीबाग में नाबालिग के साथ हैवानियत पर HC ने लिया संज्ञान, गृह सचिव और DGP को नोटिस

रांची: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद की गई नृशंस हत्या...

रांची: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद की गई नृशंस हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. इस संवेदनशील मामले को हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत शिकरवार ने सोमवार को हाईकोर्ट के समक्ष रखा. जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति बेहद कड़ा रुख अपना है. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने घटना की वीभत्सता पर गहरी चिंता व्यक्त की. पीड़िता के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान हजारीबाग के एसपी कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहे. उन्होंने इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *