बोकारो: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो ने सोमवार को डीसी ऑफिस के पास धरना दिया. हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व उसकी नृशंस हत्या की घटना का विरोध किया गया. कार्यकर्ताओं ने घटना को समाज पर कलंक बताया और इस घटना की निंदा की. मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा, कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गई है. इतनी बड़ी घटना के बाद भी अपराधी फरार हैं.
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और नौकरी देने की मांग
जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने दोषियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग कर कठोरतम सजा देने की मांग की. साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सुरक्षा व्यवस्था व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठायी. जिलाध्यक्ष ने कहा, इस प्रकार की घटना समाज के लिए चिंताजनक है. इसे रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है.
मौके पर पर प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, डॉ परिंदा सिंह, एंजेला सिंह, संगीता देवी, आरती राणा, मीनाक्षी, प्रीति गुप्ता, सीता, अनीता गुप्ता, ममता गोस्वामी, वर्षा, सुनीता प्रसाद, दयावती शर्मा, अंजू देवी, सुनीता देवी, अनिल सिंह, विनय आनंद, नेहा, मनीषा, योगेंद्र, अतनु चौधरी, कृष्णा पांडे, नीरज कुमार, एके वर्मा, त्रिपुरारी नाथ तिवारी व अन्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: ‘मार्च क्लोजिंग’ का महाकुंभ: जब फाइलों के पहिए और अफसरों की सांसें… दोनों बन गई हैं बुलेट ट्रेन
