Click Here
Click Here
Click Here

SIR में कोई भी वास्तविक मतदाता छूटे नहीं एवं गलत मतदाता की प्रविष्टि न हो: डीसी

Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को...

SIR Meeting Bokaro
मीटिंग में मौजूद डीसी व अन्य

Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में अब तक की गई तैयारियों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआइआर-2026 को लेकर सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहें. उन्होंने कहा कि कोई भी वास्तविक मतदाता, मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए तथा किसी भी गलत मतदाता की प्रविष्टि नहीं होनी चाहिए. उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया तथा सीमावर्ती प्रखंडों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा. साथ ही मैपिंग कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

मृतक मतदाताओं के सत्यापन में बरती जाए पूरी सावधानी

डीईओ सह डीसी ने मृतक मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए कहा, कि मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार के निकटतम सदस्य की गवाही के बाद ही मतदाता सूची से नाम विलोपित करने की कार्रवाई की जाए. साथ ही एडिशन पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने ने स्पष्ट कहा कि कोई भी एसआइआर को हल्के में नहीं लेगा तथा सभी अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि होमवर्क जितना बेहतर होगा, कार्य उतना ही बेहतर तरीके से संपन्न होगा.

मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों/सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को ईसीआइनेट एप डाउनलोड करने एवं बीएलओ द्वारा भी एप डाउनलोड सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. एसआइआर-2026 की महत्वपूर्ण

तिथियों की दी गई जानकारी

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में एसआइआर-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी दी गई.

तिथिवार कार्ययोजना –

20 जून 2026 से 29 जून 2026 : तैयारी – प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य.
30 जून से 29 जुलाई 2026 तक : बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण.
29 जुलाई 2026 तक : मतदान केंद्रों का पुनर्गठन.
05 अगस्त 2026 : ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन.
05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक : दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि.
5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक : नोटिस एवं दावे-आपत्तियों का निस्तारण.
7 अक्टूबर 2026 : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन.

यह भी पढ़ें: गुमला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *