Ranchi: रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र में 23 जून को मिली अज्ञात युवती की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में मृतका की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बरिगड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में 18 वर्षीय चेतन मुंडा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से मृतका का मोबाइल फोन और आरोपी का मोबाइल भी बरामद किया गया है.

आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था. घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को किसी दूसरे युवक के साथ देखा, जिससे वह ईर्ष्या में आ गया. इसके बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल अपने पास रख लिया. आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.

ALSO READ : हजारीबाग: 5-6 घंटे में मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


